Advertisement

अमेरिकी टैरिफ से जयपुर का जेम्स स्टोन निर्यात आधा हुआ, 18 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

अमेरिकी टैरिफ से जयपुर का जेम्स स्टोन निर्यात आधा हुआ, 18 हजार करोड़ के कारोबार पर संकट

जयपुर से होने वाला जेम्स एंड ज्वेलरी निर्यात अमेरिकी टैरिफ की वजह से 50% तक घट गया है। करोड़ों के ऑर्डर रुक गए हैं, व्यापारी संकट में।

जयपुर। रत्नों की नगरी के नाम से मशहूर राजधानी जयपुर के जेम्स एंड ज्वेलरी उद्योग पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अमेरिकी सरकार द्वारा 50% तक टैरिफ लगाए जाने के बाद यहां से होने वाला कीमती पत्थरों का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

व्यापार आधा रह गया
अधिकारियों और व्यापारियों का कहना है कि जयपुर से सालाना लगभग 18 हजार करोड़ रुपए के जेम्स स्टोन का निर्यात होता है। लेकिन अमेरिकी टैरिफ लागू होने के बाद से पिछले दो महीनों में यह व्यापार 50% तक सिमट गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऑर्डर न मिलने से चिंता
व्यापारियों के अनुसार, जयपुर से होने वाला जेम्स स्टोन निर्यात मुख्य रूप से अमेरिका के बाजार पर निर्भर है। लेकिन बढ़े हुए टैरिफ के कारण वहां कीमतें महंगी पड़ रही हैं। नतीजतन, अमेरिकी कंपनियां नए ऑर्डर देने से बच रही हैं।

क्यों बढ़ा टैरिफ?
अमेरिका ने हाल ही में विदेशी आयातित उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाकर घरेलू उद्योग को बढ़ावा देने का फैसला किया था। इस नीति का सीधा असर भारत सहित कई देशों पर पड़ा है।

नौकरी पर भी संकट
जयपुर के जेम्स उद्योग में हजारों लोग काम करते हैं। व्यापार आधा हो जाने से अब इन कामगारों के सामने भी रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47