Advertisement

Janata Congress Chhattisgarh Jogi Politics :जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सरगुजा के एक दिवसीय प्रवास


जनता कांग्रेस छत्तीसगढ जोगी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सरगुजा के एक दिवसीय प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होने एक निजी होटल मे कार्यकर्ता सम्मेलन मे शामिल हुए। उससे पहले स्थानिय सर्किट मे प्रेस को संबोधित करते हुए अमित जोगी ने राज्य सरकार के ढाई साल और प्रदेश मे खनिज संपदा के दोहन समेत अपने परिवार के जाति मामले मे राज्य सरकार पर बडा हमला बोला है। साथ ही अपने जाति मामले को मंगल ग्रह से जोड दिया।

अम्बिकापुर के सर्किट हाउस मे प्रेस को संबोधित करत जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने प्रदेश से जुडे तमाम बातो पर चर्चा की इस दौरान सरगुजा संभाग के कुछ हिस्से मे बनने वाले लेमरू एलीफेंट रिजर्व के मामले मे अमित जोगी ने राज्य सरकार के मुखिया भूपेश बघेल औऱ अडानी समूह के बीच हुए एक बडे सांटगांठ का आऱोप लगाया है। उनके मुताबिक 14 जून 2019 को राजेश अडानी और भूपेश बघेल के बीच छत्तीसगढ भवन मे मुख्यमंत्री स्वीट के अंदर दो घंटे तक बैठक चलती है। जिसका कोई आफिसियल रिकार्ड नहीं रखा जाता है। उस गुप्त मीटिंग का परिणाम है। आज से 17 दिन पहले 26 जून 2021 चौथे शनिवार को जब सारे दफ्तर बंद रहते हैं। उस दिन प्रदेश का वन विभाग का दफ्तर खुला रहता है। और प्रदेश के पीसीससीएफ को ये निर्देशित किया गया कि लेमरू एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्रफल का 4 हजार वर्ग किलोमीटर से घटाकर 450 वर्ग किलोमीटर कर दिया जाए!

पत्रकारो से करीब 45 मिनट तक हुई चर्चा मे अमित जोगी ने प्रदेश सरकार के ढाई साल को विफल बताते हुए प्रदेश मे माफिया राज आने का आरोप लगाया है। इधर जोगी ने राज्य सरकार पर रेत माफियाओ को संरक्षण देने का आरोप लगाकर मीडिया से सामने जो आकडे प्रस्तुत किए वो चौकाने वाले हो सकते है। अमित जोगी के मुताबिक प्रदेश से रोजाना 11 सौ ट्रको से 50 हजार टन रेत उत्तप्रदेश भेजी जा रही है। जिसकी कीमत 5 करोड 50 लाख है।

इधर अपने परिवार के जाति मामले मे हो रही कानूनी दाव पेंच के सवाल पर अमित जोगी ने कहा कि मै और मेरा परिवार आदिवासी नहीं है। तो फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री ही ये बता दे कि मेरी जाति क्या है। इतना ही नहीं अमित जोगी ने कहा वो मंगल गृह से नहीं आए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अपने जाति मामले मे कोर्ट पर आस्था जताने वाले अमित जोगी ने लेमरू एलीफेंट रिजर्व के मामले मे कोर्ट मे लडाई लडने की चेतावनी दी है। बहरहाल अपने दो दिवसीय प्रवास पर अम्बिकापुर पहुंचे अमित जोगी ने कार्यकर्ता सम्मेलन मे अपने कार्यकर्ताओ मे उर्जा फूंकने का काम किया। और जल्द ही अपने पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियो के नामो का एलान की बात कही है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57