Advertisement

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4 तस्कर गिरफ्तार, 320 कफ सिरप बरामद

नशे के सौदागरों पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार

4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 320 नग अवैध कफ सिरप बरामद

बिलासपुर, 06 सितम्बर 2025। बिलासपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना कोनी और ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों से 320 नग अवैध कफ सिरप जब्त किया।


गिरफ्तार आरोपी

👉 आशु महतो (28 वर्ष), शहडोल (म.प्र.)
👉 साहिल दाहिया (19 वर्ष), शहडोल (म.प्र.)
👉 अंकित चौहान (23 वर्ष), शहडोल (म.प्र.)
👉 सुनील शर्मा (27 वर्ष), शहडोल (म.प्र.)

सभी आरोपी मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।


जब्त सामग्री

  • 320 नग Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride Onerex Cough Syrup

  • एक ग्रे रंग की पल्सर बाइक (एमपी 18 जेडई 8110)

  • 04 एंड्रायड मोबाइल

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्रवाई का विवरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 05 सितम्बर की रात बिलासा ताल के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस गाड़ी देखकर आरोपी घबराए और भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने चारों को दबोच लिया।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत अपराध दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस अब उनके खिलाफ फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी करेगी ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों तक पहुंचा जा सके।


पुलिस टीम की सराहना

इस सफल कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से.) सहित पूरी टीम की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सराहना की है और उचित पुरस्कार की घोषणा भी की गई है।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57