छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री धुरवा राम मरकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

रायपुर : मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोक गायक श्री धुरवा राम मरकाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी लोक गायक धुरवा राम मरकाम के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धुरवा राम मरकाम ने अपनी कला साधना से छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत को समृद्ध किया है। लोक गायक के रूप में उनकी एक अलग पहचान थी। धुरवा राम करमा, ददरिया, जस, जवारा गीतों को गाकर भी लोगों के बीच एक अच्छे गायक के रूप में प्रसिद्ध हुए। शुरूवाती दौर में वे दूध मोंगरा संस्था जुड़े रहे। बाद में उन्होंने लोक कला मंच संस्था मया के फूल का गठन कर छत्तीसगढ़ के गीत-संगीत को आगे बढ़ाने का काम किया। उनके द्वारा गाए लोक गीतों को याद रखा जाएगा। वे अपनी कला के माध्यम से छत्तीसगढ़वासियों की स्मृतियों में बसे रहेंगे। मुख्यमंत्री ने धुरवा राम मरकाम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!