Advertisement

भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलों पर बनेगा श्रीकृष्ण पाथेय तीर्थ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थलों पर बनेगा श्रीकृष्ण पाथेय तीर्थ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल/पटना, 14 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए राज्य एवं देशभर में उनके लीला स्थलों को चिन्हित कर श्रीकृष्ण पाथेय तीर्थ के रूप में विकसित कर रही है।

पटना में आयोजित सांस्कृतिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के हर नगरीय निकाय में गीता भवन का निर्माण होगा और 300 से अधिक स्थानों पर सांदीपनि विद्यालय स्थापित किए जाएंगे, ताकि गुरुकुल शिक्षा पद्धति को प्रोत्साहन मिल सके।

मुख्यमंत्री के प्रमुख वक्तव्य

भगवान श्रीकृष्ण सच्चे अर्थों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के समर्थक थे।

हमारी सरकार श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर चल रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गीता भवन और सांदीपनि विद्यालय नई पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ेगे।

पाटलिपुत्र (पटना) और अवन्तिका (उज्जैन) भारत के सबसे प्राचीन नगर हैं, जिनसे संस्कृति और ज्ञान का प्रवाह हुआ।

“सबका समग्र विकास ही शासन का लक्ष्य और कर्तव्य है।”

बिहारवासियों को दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार के नागरिकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपना बाल्यकाल उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में बिताया और यहीं श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता की नींव पड़ी।

सम्मेलन में उपस्थिति

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा से हुआ। इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, छत्तीसगढ़ के मंत्री श्री हरिलाल यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रामप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाजजन मौजूद रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47