Advertisement

फिजिक्स, केमेस्ट्री और संस्कृत से दूर हुआ डर: युक्तियुक्तकरण से केरवाद्वारी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई का माहौल बदला

फिजिक्स, केमेस्ट्री और संस्कृत से दूर हुआ डर: युक्तियुक्तकरण से केरवाद्वारी हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई का माहौल बदला

कोरबा के वनांचल ग्राम केरवाद्वारी हायर सेकेंडरी स्कूल में युक्तियुक्तकरण के बाद फिजिक्स, केमेस्ट्री और संस्कृत के नियमित व्याख्याताओं की नियुक्ति से छात्रों का कठिन विषयों से डर खत्म हुआ। विद्यार्थियों में उत्साह और पढ़ाई का माहौल बेहतर हुआ।

कोरबा/19 सितंबर 2025। करतला विकासखंड के अंतर्गत वनांचल ग्राम केरवाद्वारी हायर सेकेंडरी स्कूल में अब पढ़ाई का माहौल पूरी तरह बदल गया है। वर्षों से फिजिक्स, केमेस्ट्री और संस्कृत जैसे महत्वपूर्ण विषयों के नियमित व्याख्याताओं की कमी से जूझ रहे विद्यार्थियों को आखिरकार राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए गए युक्तियुक्तकरण के बाद यहां भौतिकी के लिए श्रीमती ज्योति शर्मा, रसायन के लिए श्रीमती सुधारानी राठौर और संस्कृत के लिए श्री उत्तम कुमार तिवारी की नियुक्ति की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पहले विज्ञान संकाय के विद्यार्थी नियमित शिक्षकों की कमी से कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। कक्षा बारहवीं की छात्रा रश्मि राठिया ने बताया कि अब शिक्षिकाएं किताबों के साथ-साथ महत्वपूर्ण उदाहरणों से भी विषय समझाती हैं, जिससे जटिल सवाल भी आसान हो जाते हैं। छात्र खिलेश्वर और रोशन कुमार ने कहा कि शिक्षकों के आने से पढ़ाई का दबाव कम हुआ है और वे अब आत्मविश्वास के साथ उच्च शिक्षा के लिए तैयारी कर सकते हैं।

विद्यालय के प्राचार्य सतीश कुमार गुप्ता के अनुसार, स्कूल में वर्तमान में कक्षा 9 से 12 तक कुल 106 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। नियमित व्याख्याताओं की नियुक्ति से न केवल माहौल बदला है, बल्कि आने वाले वर्षों में अधिक छात्र विज्ञान संकाय और अन्य विषयों को चुनने के लिए प्रेरित होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57