Advertisement

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: ग्रामीण और शहरी परिवारों को सौर ऊर्जा से मिल रही राहत

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण परिवारों को मिल रही बड़ी राहत

📍 रायपुर/19 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आम जनों की आर्थिक मजबूती का अहम आधार बन रही है। इस योजना से छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी उपभोक्ता सीधे तौर पर लाभान्वित हो रहे हैं। अब लोग बिजली बिल की चिंता छोड़कर सौर ऊर्जा के माध्यम से स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा का उपयोग कर रहे हैं।

सक्ति जिले के ग्राम जर्वे के किसान राजकुमार मनहर ने जून 2025 में अपने घर की छत पर 2 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल लगवाया। इसकी कुल लागत 1 लाख 26 हजार रुपये रही, जिसमें 60,000 रुपये केंद्र सरकार से सब्सिडी मिल चुकी है और 30,000 रुपये राज्य सरकार से मिलने की प्रक्रिया में है।

राजकुमार ने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद उनका बिजली बिल पूरी तरह शून्य हो गया। पहले हर महीने उन्हें 300 से 400 रुपये का बिल चुकाना पड़ता था। उन्होंने इस योजना को किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए “क्रांतिकारी” बताते हुए अन्य उपभोक्ताओं से भी लाभ उठाने की अपील की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

🔸 सब्सिडी दरें इस प्रकार हैं:

  • 1 किलोवाट सोलर पैनल – 30,000 रुपये (केंद्र) + 15,000 रुपये (राज्य)

  • 2 किलोवाट सोलर पैनल – 60,000 रुपये (केंद्र) + 30,000 रुपये (राज्य)

  • 3 किलोवाट सोलर पैनल – 78,000 रुपये (केंद्र) + 30,000 रुपये (राज्य)

सोलर प्लांट से घरेलू बिजली जरूरतें पूरी करने के साथ अतिरिक्त उत्पादन बेचकर उपभोक्ता “ऊर्जादाता” भी बन सकते हैं। पंजीयन के लिए उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in, पीएम सूर्यघर मोबाइल एप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट या टोल फ्री नंबर 1912 का उपयोग कर सकते हैं।

इस योजना ने प्रदेशभर के हजारों परिवारों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित किया है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण हो रहा है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक बचत के तीनों लक्ष्य एक साथ पूरे हो रहे हैं। यह योजना आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगीv

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47