Advertisement

ग्राम पंचायत कटकोना में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित, शिक्षा और प्रेरणा का उत्सव

ग्राम पंचायत कटकोना में शिक्षक सम्मान समारोह, शिक्षा और प्रेरणा का उत्सव

सरगुजा। ग्राम पंचायत कटकोना, विकास खण्ड लखनपुर में शिव मंदिर के प्रांगण में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छाया चित्र में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से हुआ।

मुख्य अतिथि मंगल पाण्डेय, संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान, सरगुजा ने कहा कि शिक्षक समाज को सशक्त बनाने और बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, पंचायती राज अधिनियम और समुदाय की सहभागिता पर अपने अनुभव साझा किए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पूर्व जनपद सदस्य धर्मेंद्र कुमार झरिया ने “आदि कर्म योगी अभियान” की जानकारी दी, जिसका उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

प्राथमिक शाला कटकोना के शिक्षक भागीरथी कुमार अजय और शासकीय माध्यमिक शाला कटकोना के प्रधान पाठक दिनेश कुमार, त्रिवेणी झरिया ने बच्चों के शिक्षा और परिवार की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन विद्या सागर और काशिम सिंह ने किया। ग्राम पंचायत कटकोना के सचिव धनेश्वर यादव और ग्रामवासियों का सहयोग भी सराहनीय रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57