Advertisement

जनता यूनियन ने चेयरमैन डॉ. रोहित यादव से की मुलाकात, कर्मचारियों के लिए रखीं कई मांगें

जनता यूनियन ने चेयरमैन डॉ. रोहित यादव से की मुलाकात, रखीं कई मांगें

 

रायपुर। विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल रायपुर स्थित पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के अध्यक्ष एवं ऊर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव से मिला। यूनियन ने कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम प्रस्ताव रखे।

बैठक की शुरुआत में यूनियन सदस्यों ने आईटीआई पास 141 लाइन कर्मचारियों को टीए/टीडी बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया। इसके बाद मैदानी कर्मचारियों की पूर्ति हेतु संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन योजना लागू करने और सभी कैडर के पदों की रिस्ट्रक्चरिंग को लेकर मांग पत्र सौंपा गया।

साथ ही वर्ष 2021 में सरगुजा व बस्तर संभाग के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के 112 पदों पर विज्ञापित भर्ती प्रक्रिया को जल्द न्यायसंगत तरीके से पूर्ण करने का आग्रह किया गया। इस पर डॉ. यादव ने भरोसा दिलाया कि विषय पर अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक पहल की जाएगी। गौरतलब है कि यह भर्ती प्रक्रिया उच्च न्यायालय की रोक के चलते लंबित है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

अंत में यूनियन ने दीपावली अवसर पर विद्युत कर्मचारियों को 30 हजार रुपये बोनस एक्सग्रेसिया देने की मांग की। चेयरमैन डॉ. यादव ने मांग पत्र को संज्ञान में लेते हुए विचार का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में अंबिकापुर शाखा अध्यक्ष यतींद्र गुप्ता, कोरबा सर्किल अध्यक्ष सम्मेलाल श्रीवास, सचिव घनश्याम गबेल, सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष कृतलाल साहू और सदस्य प्रकाश कुमार शामिल रहे। यूनियन ने चर्चा का समय देने के लिए चेयरमैन का आभार व्यक्त किया!

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57