Advertisement

कतर्नियाघाट में तेंदुए का आतंक: 12 घंटे में दो ग्रामीण घायल, मादा तेंदुआ दो शावकों संग घूम रही — ग्रामीणों में दहशत

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाढ़ा रेंज अंतर्गत नवीनपुरवा मटेही गांव में इन दिनों तेंदुए का आतंक गहराता जा रहा है। सिर्फ 12 घंटे के अंदर तेंदुए ने दो लोगों को घायल कर दिया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

खेत जाते समय महिला पर हमला

ग्राम पंचायत मटेही के नवीनपुरवा गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला सनबरसी पत्नी रामबहादुर रविवार की सुबह घर से खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में झाड़ियों से निकले तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।
हमले में महिला के कंधे और गर्दन पर गहरे जख्म आए हैं। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया, जहां से उसे सीएचसी मिहीपुरवा रेफर कर दिया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ

घायल महिला सनबरसी ने बताया कि यह घटना पूर्व प्रधान अचल राना के घर के पास की है। उसने पहले रास्ते में दो नन्हें शावकों को चहलकदमी करते देखा, जिन्हें वह बिल्ली के बच्चे समझ बैठी। जैसे ही वह पास पहुंची, तभी पास झाड़ियों में छिपी मादा तेंदुआ ने उस पर झपट्टा मार दिया।
महिला ने दावा किया कि मादा तेंदुआ दो शावकों के साथ गांव में मौजूद है, जो लोगों पर हमला कर रही है।

इससे पहले भी ग्रामीण पर हमला

इससे कुछ घंटे पहले ही 38 वर्षीय रमाशंकर नामक ग्रामीण पर भी तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। दोनों घटनाओं के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल है।

ग्रामीणों की मांग

घटनाओं के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे और वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में पिंजरा लगाकर तेंदुए को तुरंत पकड़ा जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वन विभाग की टीम अलर्ट

वन विभाग के अधिकारी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और तेंदुए की मूवमेंट पर निगरानी रखी जा रही है। विभाग ने लोगों से रात में घरों से बाहर न निकलने और अकेले खेत न जाने की अपील की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47