Advertisement

जौनपुर में बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल चलाने वाला डॉक्टर पकड़ा गया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कराया सील

जौनपुर में बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल चलाने वाला डॉक्टर पकड़ा गया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अस्पताल सील कराया

जौनपुर (उत्तर प्रदेश): मछलीशहर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ के नेतृत्व में शुक्रवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुलवंती चिकित्सालय चाइल्ड एंड मदर केयर सेंटर पर छापेमारी की। जांच के दौरान अस्पताल में अंग्रेजी दवाओं का इलाज होते पाया गया, जबकि डॉक्टर के पास होम्योपैथ (B.H.M.S.) की डिग्री थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच में टीम को अस्पताल परिसर में अंग्रेजी दवाओं से भरा मेडिकल स्टोर भी मिला। पूछताछ में डॉक्टर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने तत्काल अस्पताल को सील कराने के निर्देश दिए।

जांच दल में तहसीलदार राजीव रंजन कश्यप, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय सिंह, डॉ. अमरीश अग्रहरि और फार्मासिस्ट मानसिंह शामिल थे। अधीक्षक डॉ. अजय सिंह ने बताया कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था।
इस मामले में डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और स्पष्टीकरण लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47