अपराधछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़महासमुंदराज्य

महासमुंद : वन विभाग की छापामार कार्रवाई लगातार जारी : दो आरोपियों के घर 170 नग सागौन आदि लकड़ी के चिरान की जब्ती

महासमुंद : वन विभाग की छापामार कार्रवाई लगातार जारी : दो आरोपियों के घर 170 नग सागौन आदि लकड़ी के चिरान की जब्ती

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

महासमुंद वनमंडल अंतर्गत लगातार 2 दिवस के भीतर 3 लाख रूपए से अधिक मूल्य के जब्त किए गए सागौन चिरान

महासमुंद, 28 नवम्बर 2021वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वन मंडल महासमुंद के अंतर्गत छापामार कार्रवाई निरंतर जारी है। इस तारतम्य में आज 28 नवंबर को ग्राम बिजातीपाली तथा तिलाईपाली में विभागीय टीम द्वारा दो घरों में तलाशी कर लगभग एक लाख रूपए की कीमत के सागौन, खम्हार तथा शीशम लकड़ी के चिरान की जब्ती की गई है। इनमें 143 नग सागौन के चिरान, 26 नग खम्हार के चिरान तथा 4 नग शीशम लकड़ी के चिरान शामिल है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि विगत 27 नवम्बर को वन मंडल महासमुंद के अंतर्गत ग्राम पोड़ापाली तथा बिजातीपाली में विभागीय टीम की छापामार कार्रवाई में लगभग 2 लाख 25 हजार रूपए की कीमत के सागौन चिरान तथा लट्ठा जब्त की गई है। मुख्य वन संरक्षक श्री जे.आर. नायक के दिशा-निर्देशन तथा वन मण्डलाधिकारी महासमुंद श्री पंकज राजपूत के मार्गदर्शन में उप-वनमंडलाधिकारी सरायपाली श्री ए.के. विन्ध्यराज के कुशल नेतृत्व में टीम द्वारा आज दोनों ग्राम तिलाईपाली तथा बिजातीपाली के 2 अलग-अलग घरों में तलाशी ली गई। आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई जारी है। उक्त कार्रवाई में वन परिक्षेत्र सरायपाली के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार पैंकरा, अनिल प्रधान, सतीश कुमार पटेल, योगेश्वर कर आदि विभागीय अमले का सराहनीय योगदान रहा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!