Advertisement

फरीदाबाद में 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, कश्मीरी डॉक्टर गिरफ्तार; हरियाणा-जम्मू पुलिस ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश

Faridabad Terror Module: 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद, J&K पुलिस ने कश्मीरी डॉक्टर मुजम्मिल को किया गिरफ्तार

Faridabad Terror Module News: फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस के संयुक्त अभियान में देश की एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पुलिस ने 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट, एक असॉल्ट राइफल, और अन्य हथियार-गोलाबारूद बरामद किया है।

यह कार्रवाई फरीदाबाद के फतेहपुर तगा इलाके में हुई, जो उस स्थान से करीब 4 किलोमीटर दूर है जहां गिरफ्तार आरोपी डॉक्टर मुजम्मिल नमाज पढ़ने जाया करता था।


क्या मिला पुलिस को छापेमारी में?

फरीदाबाद पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी डॉ. मुजम्मिल अल-फलाह यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था।
छापेमारी में पुलिस को बरामद हुए सामान में शामिल हैं:

  • 3 मैगजीन और 83 जिंदा राउंड के साथ एक असॉल्ट राइफल

  • 8 जिंदा राउंड वाली पिस्तौल

  • 2 खाली कारतूस, 2 अतिरिक्त मैगजीन

  • 8 बड़े सूटकेस, 4 छोटे सूटकेस और एक बाल्टी

  • जिसमें से 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ (संभावित अमोनियम नाइट्रेट) मिला है

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj

पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि बरामद पदार्थ RDX नहीं बल्कि अमोनियम नाइट्रेट है।


इमाम और डॉ. आदिल अहमद की भूमिका

जांच में सामने आया कि डॉ. मुजम्मिल अक्सर स्थानीय मस्जिद में नमाज पढ़ने आता था।
मस्जिद के इमाम की पत्नी ने बताया कि “वह चार साल से यहां रह रहा था, अविवाहित था और हर दिन नमाज पढ़ने आता था।”
इमाम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मस्जिद और आसपास के क्षेत्र की भी तलाशी ली।

इससे पहले, यूपी के सहारनपुर में गिरफ्तार डॉ. आदिल अहमद की निशानदेही पर पुलिस ने 350 किलो अमोनियम नाइट्रेट, AK-47, AK-56, 2 पिस्टल और 84 कारतूस बरामद किए थे।


पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया

पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार ने कहा,

“यह हरियाणा पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन है। आरोपी डॉ. मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया है। 360 किलो ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया गया है, जो संभवतः अमोनियम नाइट्रेट है।”


देश में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। माना जा रहा है कि यह नेटवर्क कई राज्यों में सक्रिय था।
जांच एजेंसियां बरामद विस्फोटक सामग्री की फॉरेंसिक जांच में जुटी हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47