Advertisement

धर्मेंद्र नहीं रहे: बॉलीवुड के ही-मैन का 89 वर्ष की आयु में निधन

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र नहीं रहे — 89 साल की उम्र में ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस

Actor Dharmendra Passes Away: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और बॉलीवुड के “ही-मैन” कहलाने वाले धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद ICU में भर्ती कराया गया था। धर्मेंद्र के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड और उनके चाहने वाले शोक में डूब गए हैं।


धर्मेंद्र: सादगी से लेकर सितारों की ऊंचाइयों तक

8 दिसंबर 1935 को नसराली, पंजाब में जन्मे धर्मेंद्र का पूरा नाम धरम सिंह देओल था। उनके पिता स्कूल में हेडमास्टर थे।
धर्मेंद्र को अभिनय का शौक उस समय लगा जब उन्होंने अपने गांव से मीलों दूर जाकर अभिनेत्री सुरैया की फिल्म ‘दिल्लगी’ देखी।
उन्होंने यह फिल्म लगातार 40 दिनों तक रोज़ देखी। यही वह पल था जिसने उन्हें हिंदी सिनेमा की ओर खींच लिया।


फिल्मों में एंट्री और सफलता की कहानी

फिल्मफेयर पत्रिका की नई प्रतिभा खोज प्रतियोगिता (Talent Hunt) के जरिये धर्मेंद्र मुंबई पहुंचे और यहीं से उनकी किस्मत बदल गई।
धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत और अभिनय से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक अलौकिक मुकाम हासिल किया।
‘शोले, चुपके-चुपके, धर्म वीर, सीता औरगीता, यादों की बारात, प्रतिज्ञा, आपकी कसम’ जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

स्वास्थ्य समस्याएं और हालिया दौर

हाल के वर्षों में धर्मेंद्र कई स्वास्थ्य चुनौतियों से गुज़रे।
इस साल की शुरुआत में उनका कॉर्निया ट्रांसप्लांट (केराटोप्लास्टी) हुआ था।
साल 2015 से 2020 के बीच उन्हें पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी की शिकायत रहती थी।
बीते 31 अक्टूबर और 10 नवंबर 2025 को भी उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखने वाले थे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ (21) में नजर आने वाले थे।
यह फिल्म भारत-पाक युद्ध के युवा सैनिक अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता एम.एल. खेत्रपाल के किरदार में थे।

बॉलीवुड में शोक की लहर

धर्मेंद्र के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई।
सनी देओल और बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे और भावुक नजर आए।
शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, हेमा मालिनी और जया बच्चन सहित कई सेलेब्स रात में ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे।
देओल परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, बेटियों को भी विदेश से मुंबई बुलाया गया था।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57