Advertisement

भोपाल मेट्रो ट्रायल सफल, अब कमर्शियल रन की उलटी गिनती शुरू

भोपाल मेट्रो बस एक कदम दूर: CMRS टीम पहुंची, निरीक्षण शुरू – नवंबर में पीएम मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं

भोपाल | प्रदेश खबर न्यूज़ नेटवर्क। भोपाल मेट्रो के कमर्शियल रन का इंतजार अब खत्म होने वाला है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम भोपाल पहुंच चुकी है। टीम का नेतृत्व मेट्रो कमिश्नर नीलाभ्र सेनगुप्ता कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है। बुधवार देर रात वे भोपाल पहुंचे और गुरुवार सुबह सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो में निरीक्षण शुरू कर दिया।

आज पूरा दिन टीम डिपो में सुरक्षा, तकनीकी और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जांच में व्यस्त रहेगी। शुक्रवार को ट्रैक और स्टेशनों का निरीक्षण किया जाएगा। यदि सब कुछ मानकों पर खरा उतरा, तो टीम अपनी “ओके रिपोर्ट” देगी, जिसके बाद मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू करने का रास्ता साफ हो जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में भोपाल आकर मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

कई स्टेशन अभी अधूरे, फिर भी ‘तैयारी पूरी’ का दावा

हालांकि कुछ स्टेशन जैसे सुभाष नगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, सरगम टॉकीज, रानी कमलापति, एम्स, अलकापुरी और डीआरएम तिराहा पर अभी भी कुछ काम जारी हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

केंद्रीय स्कूल स्टेशन की ऊंचाई कम होने के कारण सड़क खुदाई का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि “कमर्शियल रन के लिए जितना जरूरी काम है, वह पूरा हो चुका है।”

अक्टूबर में था टारगेट, चुनाव में व्यस्त रहे पीएम और सीएम

मूल रूप से सरकार ने अक्टूबर में मेट्रो चलाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बिहार चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तता के कारण लॉन्च डेट आगे बढ़ गई। अब संभावना है कि प्रधानमंत्री नवंबर में भोपाल मेट्रो के पहले यात्री बनेंगे।

पहले ही मिल चुकी है RDSO की ‘ओके रिपोर्ट’

इससे पहले रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (RDSO) की टीम भोपाल मेट्रो का निरीक्षण कर चुकी है और रिपोर्ट संतोषजनक रही थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर अब CMRS निरीक्षण कर रही है।

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट – एक नजर में

पहला रूट: एम्स से करोंद तक 16.05 किलोमीटर

प्राथमिकता कॉरिडोर: एम्स से सुभाष नगर (6.22 किमी)

कार्य आरंभ: वर्ष 2018

पहला ट्रायल रन: 3 अक्टूबर 2023

मुख्य स्टेशन: एम्स, सुभाष नगर, रानी कमलापति, डीबी मॉल, केंद्रीय स्कूल

2018 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अब लगभग अपने अंतिम चरण में है। दो साल पहले हुए पहले ट्रायल रन में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेट्रो में सफर किया था। अब, यदि CMRS की रिपोर्ट ओके आती है, तो भोपाल मेट्रो नवंबर में यात्रियों के लिए खुल जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57