छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

कलेक्टर और एसपी ने नागाडबरा गांव पहुंच कर आगजनी घटना स्थल का अवलोकन किया

कलेक्टर और एसपी ने नागाडबरा गांव पहुंच कर आगजनी घटना स्थल का अवलोकन किया

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कलेक्टर के निर्देश पर पीड़ित के परिजनों को श्रद्धांजलि योजना के तहत सहायता राशि दी गई

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर/ कलेक्टर जनमेजय महोबे और एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने आज देर शाम पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचकर बैगा परिवार के घर हुए आगजनी की घटना स्थल का अवलोकन किया। कलेक्टर ने एसडीम और एसडीओपी को आगजनी घटना की बारीकी तथा घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर गहन जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर और एसपी ने अवलोकन के दौरान आगजनी की घटना से प्रभावित पीड़ित के परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की। कलेक्टर के निर्देश पर पंडरिया जनपद सीईओ द्वारा घटना से प्रभावित परिजनों को श्रद्धांजलि योजना के तहत सहायता दी गई तथा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत 20 हजार की सहायता राशि देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कुकदूर तहसीलदार को पोस्टमार्डम के रिपोर्ट के आधार पर आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर फॉरेंसिक जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में कल देर रात्रि घर में आग लगने से बुधराम और उनकी पत्नी हिरमतिन और उनके पुत्र जोन्हूराम बैगा की मौके पर मृत्यु हो गई। घटना कि जानकारी मिलते ही कुकदूर थाना प्रभारी, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सुबह ही घटना स्थल पहुंचकर कार्यवाही की। वही देर शाम कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त रूप से घटना स्थल का अवलोकन किया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!