Advertisement

तखतपुर: छात्राओं से बैड टच और अमानवीय व्यवहार के आरोप में शिक्षक निलंबित, जांच में आरोप साबित

तखतपुर: छात्राओं से बैड टच और बच्चों से अमानवीय व्यवहार करने वाला शिक्षक निलंबित, जांच रिपोर्ट में गंभीर टिप्पणियाँ

तखतपुर (बिलासपुर)। तखतपुर विकासखंड के बेलसरी प्राथमिक शाला में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और छात्राओं से बैड टच करने के गंभीर मामले में शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विजय तांडे ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच में लगाए गए आरोप सत्य पाए गए, जिसके बाद डीईओ ने आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


जांच रिपोर्ट में शिक्षकीय कर्तव्य से विचलन और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

जांच समिति की रिपोर्ट में शिक्षक के व्यवहार को

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo
  • निंदनीय,
  • शिक्षकीय गरिमा के पूर्णतः विपरीत,
  • तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया गया है।

रिपोर्ट में शिक्षक के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई है।


ग्रामीणों और अभिभावकों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

घटना सामने आते ही बेलसरी और आसपास के क्षेत्रों में अभिभावकों में तीव्र आक्रोश है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि—

  • स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए,
  • ऐसे मामलों पर फौरन कठोर कार्रवाई हो,
  • और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी तंत्र विकसित किया जाए।

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57