Advertisement

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देशवासियों को दी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं, पीएम मोदी के नेतृत्व में नए अवसरों की जताई उम्मीद

नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने देशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा अपने संदेश में उन्होंने नए वर्ष के आगमन को एक नए अध्याय, नई आशाओं और अनगिनत अवसरों की शुरुआत बताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2026 देश के लिए विकास, सकारात्मक सोच और बड़े सपनों को साकार करने का अवसर लेकर आया है। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि खुले मन और सकारात्मक संकल्पों के साथ नए वर्ष की शुरुआत करें।

अपने संदेश में सिंधिया ने देशवासियों के जीवन में सफलता, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और अविस्मरणीय स्मृतियों की कामना करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है।


 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57