Advertisement

‘मनरेगा बचाओ संग्राम’: 10 जनवरी से 25 फरवरी तक कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान, जानिए पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली। कांग्रेस ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को बचाने के लिए ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ नाम से एक राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा की है। यह अभियान 10 जनवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेगा। कांग्रेस ने जनता, मजदूरों और रोजगार सेवकों से इस आंदोलन के साथ जुड़ने की अपील की है।

कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा काम के अधिकार और सामाजिक सुरक्षा की रीढ़ है, लेकिन मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण इसे कमजोर किया जा रहा है। इसी के विरोध में देशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।


‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ का पूरा कार्यक्रम

🔹 8 जनवरी – PCC स्तर की तैयारी बैठकें
🔹 10 जनवरी – जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस
🔹 11 जनवरी – एक दिन का उपवास, प्रतीकात्मक विरोध
🔹 12 जनवरी – 29 जनवरी – पंचायत स्तर जनसंपर्क
▪️ सभी ग्राम पंचायतों में चौपाल
▪️ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के पत्रों का वितरण
▪️ ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, रोजगार सेवक और मनरेगा श्रमिकों से संवाद
▪️ विधानसभा स्तरीय नुक्कड़ सभाएं और पंपलेट वितरण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

🔹 30 जनवरी – वार्ड स्तरीय शांतिपूर्ण धरना
🔹 31 जनवरी – 6 फरवरी – जिला स्तरीय ‘मनरेगा बचाओ’ धरना
🔹 7 फरवरी – 15 फरवरी – राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव
🔹 16 फरवरी – 25 फरवरी – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा ‘मनरेगा बचाओ’ रैलियां


कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि:

  • मनरेगा बजट में कटौती की जा रही है
  • मजदूरी भुगतान में देरी हो रही है
  • ग्रामीण मजदूरों को पर्याप्त काम नहीं मिल रहा

पार्टी ने साफ किया कि यह अभियान राजनीतिक नहीं, बल्कि गरीब और मजदूर के अधिकार की लड़ाई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47