Advertisement

NHAI के तत्कालीन DGM प्रभांशु शेखर की 2.85 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED की बड़ी कार्रवाई

NHAI के तत्कालीन DGM प्रभांशु शेखर की 2.85 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED की बड़ी कार्रवाई

पटना। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पटना क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के तत्कालीन उप महाप्रबंधक (DGM) प्रभांशु शेखर की 2.85 करोड़ रुपये (लगभग) की संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।

ईडी द्वारा कुर्क की गई संपत्तियों में बिहार और दिल्ली में स्थित फ्लैट व जमीन जैसी अचल संपत्तियों के साथ-साथ बैंक बैलेंस, सोने-चांदी के आभूषण और बीमा पॉलिसियों में निवेश जैसी चल संपत्तियां शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि ये संपत्तियां प्रभांशु शेखर ने भ्रष्ट आचरण में लिप्त होकर, अपने नाम और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर अर्जित की थीं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ईडी ने यह जांच सीबीआई, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB), पटना द्वारा दर्ज एफआईआर और दाखिल आरोपपत्रों के आधार पर शुरू की थी। सीबीआई के आरोपपत्र संख्या 24/2023 (दिनांक 22.12.2023) के अनुसार, जांच अवधि 01 जनवरी 2016 से 23 सितंबर 2022 के दौरान प्रभांशु शेखर ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर 4.07 करोड़ रुपये (लगभग) की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की थी।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि प्रभांशु शेखर ने बिहार में NHAI में डीजीएम पद पर रहते हुए बढ़े हुए बिल पास किए, मेज़रमेंट बुक में हेराफेरी की और मेसर्स अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग को नजरअंदाज किया। इन भ्रष्ट गतिविधियों के जरिए अपराध से प्राप्त आय (Proceeds of Crime – POC) अर्जित की गई।

ईडी के अनुसार, इन अवैध पैसों का एक हिस्सा सीधे परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में जमा किया गया और शेष राशि का उपयोग पत्नी के नाम पर अचल संपत्तियां खरीदने, तथा बीमा पॉलिसी, सोना-चांदी के आभूषण जैसी चल संपत्तियों में निवेश के लिए किया गया।

ईडी ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है और आने वाले समय में और भी खुलासे हो सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47