Advertisement

नवापारा सूने मकान चोरी का 48 घंटे में खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक समेत 04 आरोपी गिरफ्तार, 3 लाख का माल बरामद

अंबिकापुर/सरगुजा// नवापारा क्षेत्र में सूने मकान से हुई चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर प्रकरण का खुलासा कर दिया है। इस मामले में 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 03 लाख रुपये का चोरी का मशरुका बरामद किया है।

मामले की रिपोर्ट प्रार्थिया श्रीमती ज्योति गोस्वामी, निवासी खितौली बरही थाना बरही जिला कटनी (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम नवापारा थाना गांधीनगर द्वारा दर्ज कराई गई थी। प्रार्थिया 25 दिसंबर 2025 को वृंदावन गई हुई थीं। 02 जनवरी 2026 को मकान मालिक द्वारा सूचना दी गई कि उनके किराये के मकान में चोरी हुई है। वापस लौटने पर प्रार्थिया ने पाया कि सोना-चांदी के कई जेवरात अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।

इस रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 03/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर संदेही शिवम रवि से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपने साथी विलसन मिंज, हैप्पी, एक अन्य आरोपी तथा 01 विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी किए गए सोने के हार को अंकित अलंकार ज्वेलर्स में बेचने की बात कबूल की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए

  • ₹35,000 नगद,
  • सोना-चांदी के जेवर,
  • गलाया हुआ सोना व शेष सोना,
  • घटना में प्रयुक्त छड़

बरामद की है। कुल मशरुका की कीमत लगभग 03 लाख रुपये आंकी गई है।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 238, 317(2), 112, 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, प्रधान आरक्षक रुस्तम सिंह सोनवानी, आरक्षक रमन मंडल एवं राहुल सिंह की सक्रिय भूमिका रही।

सरगुजा पुलिस द्वारा चोरी के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05