
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
महिला साथी की हत्या कर, शव के 35 टुकड़े किये : अलग-अलग जगह फेंका
महिला साथी की हत्या कर, शव के 35 टुकड़े किये : अलग-अलग जगह फेंका
नयी दिल्ली/मुंबई/ दिल्ली के महरौली इलाके में एक वीभत्स घटना में एक व्यक्ति ने अपनी सहजीवन साथी (लिव-इन पार्टनर) की गला घोंटकर कथित रूप से हत्या कर दी, उसके शव के करीब 35 टुकड़े कर उन्हें लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा एवं एक के बाद एक कर उन्हें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।.
अधिकारियों ने बताया कि आफताब अमीन पूनावाला की गिरफ्तारी के बाद यह नृशंसा घटना छह माह बाद सामने आयी। उनके अनुसार महिला के शव के कटे हुए कुछ हिस्से मिले हैं तथा पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार तलाश रही है।.












