ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

कौन हैं अजय बंगा जो बने विश्व बैंक के नए प्रेसिडेंट? 2 जून को संभालेंगे पद

भारतीय मूल के अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक( world bank) का नया अध्यक्ष चुना गया है। वे 2 जून को पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल 5 साल के लिए होगा।अजय बंगा का जन्म पुणे में 10 नवंबर 1959 को हुआ था। उनके पिता हरभजन सिंह बंगा भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जनरल थे। उन्होंने जालंधर और शिमला से स्कूलिंग की है। DU से ग्रेजुएशन और IIM अहमदाबाद से MBA किया है। 2016 में भारत सरकार उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित कर चुकी है।​​​​​​मास्टरकार्ड के CEO रह चुके बंगा वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति होंगे। 63 साल के भारतीय-अमेरिकी बंगा प्राइवेट इक्विटी फंड जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन हैं

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

फॉर्च्यून ने शक्तिशाली उद्योगपति-2012 चुना

बंगा 1996 में सिटी ग्रुप के मार्केटिंग हेड बने। 2000 में सिटी फाइनेंशियल के प्रमुख नियुक्त किए गए। 2009 में मास्टरकार्ड के CEO बने और अपनी मार्केटिंग ( marketing)स्ट्रैटजी से मास्टरकार्ड को युवाओं में इतना लोकप्रिय बना दिया कि यह स्टेटस सिंबल बन गया। 2016 में बंगा को पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।मशहूर पत्रिका फॉर्च्यून ने 2012 में बंगा को ‘शक्तिशाली उद्योगपति-2012’ के तौर पर चुना था।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!