Advertisement

युवाओं के सपनों को पंख दे रही अरुणोदय कोचिंग, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया संवाद

युवाओं के सपनों को पंख दे रही अरुणोदय कोचिंग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बताया सफलता का मार्ग

रायपुर | 18 जनवरी 2026 |छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो, सपने बड़े हों और उन्हें साकार करने के लिए निष्ठा व परिश्रम के साथ निरंतर प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने आज सूरजपुर प्रवास के दौरान डीएमएफ फंड से स्थापित अरुणोदय कोचिंग इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी, अनुभव और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली तथा संस्थान की गतिविधियों का अवलोकन किया।

इस अवसर पर बताया गया कि अरुणोदय कोचिंग इंस्टीट्यूट पूर्णतः शासकीय एवं निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेषज्ञ मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री एवं अकादमिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने पीएससी, व्यापम, एसएससी, रेलवे और शिक्षक भर्ती जैसी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इन उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अरुणोदय कोचिंग की सुदृढ़ शैक्षणिक योजना, समर्पित शिक्षकों और जिला प्रशासन के प्रभावी प्रयासों का परिणाम है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री साय ने डीएमएफ फंड की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खनन से प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए यह फंड अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में डीएमएफ राशि से किए जा रहे कार्यों से दूरस्थ और पिछड़े अंचलों में सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नवीनतम पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की मांग पर उन्होंने अपने स्वेच्छानुदान से आवश्यक पुस्तकों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने ट्राइबल यूथ हॉस्टल, दिल्ली तथा रायपुर स्थित नालंदा परिसर की सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नालंदा परिसर की सफलता को देखते हुए प्रदेश के 34 स्थानों पर हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य शासन पीएससी परीक्षा प्रणाली को यूपीएससी की तर्ज पर पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के लिए सतत कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अंत में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपने जीवन संघर्ष और सार्वजनिक जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि अनावश्यक बातों से दूर रहकर लक्ष्य पर केंद्रित रहें। उन्होंने युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47