बीजापुर में 30 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, ₹85 लाख इनामी नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता – सीएम विष्णुदेव साय

बीजापुर, 08 फरवरी 2026/ बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। जिला बीजापुर में 30 माओवादी कैडरों ने “पूना मारगेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। इन सभी पर कुल ₹85 लाख से अधिक का इनाम घोषित था।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस ऐतिहासिक घटनाक्रम को बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह सरकार के सतत प्रयासों, सुशासन की नीति और विकास योजनाओं का सकारात्मक परिणाम है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार सुविधाओं सहित समग्र विकास को बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है, जिससे भटके हुए युवा हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए हैं। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि विकास और विश्वास ही स्थायी समाधान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विज़न, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के संकल्प और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से बस्तर अब तेज़ी से विकसित बस्तर की ओर अग्रसर है। आने वाले समय में क्षेत्र में और अधिक शांति, स्थिरता और विकास सुनिश्चित किया जाएगा।