Advertisement

Amit Shah Chhattisgarh Visit: नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक अभियान, बस्तर पंडुम में होंगे शामिल – 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य

रायपुर | 0 8 फरवरी 2026| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर प्रवास के बाद शुक्रवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नक्सल विरोधी अभियानों और विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

अमित शाह ने कहा कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने के संकल्प में हम तेजी से सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी सेंट्रिक रणनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, नक्सली फाइनेंशियल नेटवर्क पर करारी चोट और आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़, जो कभी नक्सली हिंसा का गढ़ माना जाता था, आज भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास का पर्याय बन चुका है। राज्य के युवा अब खेल, फॉरेंसिक साइंस, तकनीकी शिक्षा और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ रहे हैं और साथ ही अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सहेज रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि 9 फरवरी को वे बस्तर पंडुम महोत्सव में शामिल होकर जनजातीय समाज की बहनों-भाइयों के साथ समय बिताएंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर पंडुम आज शांत, समृद्ध और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन चुका है।

इसके अलावा, अमित शाह ने भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह समझौता मेक इन इंडिया, किसानों, उद्यमियों, MSME, स्टार्टअप्स और मछुआरों के लिए नए अवसर पैदा करेगा, जिससे युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47