छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

स्वास्थ्य विभाग में मितानिन कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण भूमिका – एल्मा

स्वास्थ्य विभाग में मितानिन कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण भूमिका – एल्मा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

कलेक्टर ने सौंपी मितानिन कार्यकर्ताओं को मानदेय में वृद्धि आदेश प्रति

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट सत्र के दौरान मितानिनों की मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। घोषणा के अनुरुप छग शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय द्वारा मितानिनों को प्रोत्साहन राशि के साथ मानदेय संबंधित आदेश जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर पीएस एल्मा ने आज मंगलवार को कलेक्टर कक्ष में मितानिन कार्यकर्ताओं को आदेश की प्रति सौंपी। जिसे पाकर मितानिन कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण निधि योजनांतर्गत राशि रुपये 2200 मात्र प्रतिमाह पिछले 1 अप्रैल 2023 से मानदेय में वृद्धि की गई हैं। कलेक्टर एल्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में मितानिन कार्यकर्ता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। विशेष रुप से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोगनिरोधक तथा प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में ये कार्यकर्ता स्वास्थ्य संबंधित जागरुकता का प्रचार-प्रसार करना, नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना, मौखिक व लिखित तरीकों से करती हैं। इसके अलावा विभिन्न कार्यों का भी संपादन करती हैं, जैसे नवजात शिशु देखभाल, गर्भावस्था देखभाल, शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, बीमारियों के प्रबंधन, आहार और पोषण सलाह, रोगों के संबंध में जागरूकता लाने का काम इनके द्वारा किया जाता हैं। कलेक्टर ने कहा कि इनका और महत्वपूर्ण योगदान राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सबसे गरीब लोगों तक पहुंचाने में भी होता हैं, सब मितानिन कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीएल टंडन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक लता बंजारे उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!