राज्य

जबलपुर में गैस से भरी मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरी

जबलपुर में गैस से भरी मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतरी

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा होने से बच गया, यहां लिक्विड पेट्रोलियम गैस से भरी हुई मालगाड़ी की दो बोगियां पटरी से उतर गई।
रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम मध्य रेल्वे के जबलपुर मंडल में जबलपुर से लगभग 40 किलोमीटर दूर शाहपुरा गैस प्लांट स्थित है। यहां मंगलवार की रात को एलपीजी से भरी हुई मालगाड़ी पहुंची। मालगाड़ी को जब पीछे की तरफ लाया जा रहा था इसी दौरान उसकी दो बोगियां पटरी से उतर गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बताया गया है कि मालगाड़ी गैस फैक्ट्री के अंदर रैक खाली करने जा रही थी, उसी दौरान दो बोगियां पटरी से उतरी हैं। इसके चलते मुख्य लाइन के संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं आई है। यह मालगाड़ी भारत पैट्रोलियम गैस से भरी 40 बोगियों वाली थी। बोगियों के पटरी से उतरते ही तेजी से सायरन बजा और रेल विभाग का अमला मौके पर पहुंचा।

Buth ram

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!