Advertisement

कोरबा: क्षतिग्रस्त सड़क देखकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने रुकवाया काफिला, तुरंत मरम्मत के निर्देश

निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क देखकर कलेक्टर ने रुकवाया काफिला, तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश

कोरबा, 12 मार्च 2026। जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत ने क्षतिग्रस्त सड़क को देखकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विमलता से आगे मोड़ पर पहुंचते ही उनकी नजर सड़क पर बने बड़े गड्ढों और खराब मार्ग पर पड़ी।

स्थिति को गंभीर देखते हुए कलेक्टर ने तुरंत वाहन रुकवाया और स्वयं उतरकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण किया। यह मार्ग पहाड़ी और दूरस्थ गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है, जहां से ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही होती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सड़क पर बने गड्ढों से संभावित दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कलेक्टर ने मौके पर ही लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन अभियंता जी. आर. जांगड़े को स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने निर्देश दिए कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए, ताकि ग्रामीणों की आवाजाही सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों और बारिश के कारण सड़कों को तेजी से नुकसान पहुंचता है, इसलिए ऐसे मार्गों की नियमित निगरानी और समय पर मरम्मत जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुर्घटना की आशंका को देखते हुए इस सड़क की मरम्मत में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47