Advertisement

छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि हमारी राज्यपाल भी स्वयं शिक्षिका रही हैं: भूपेश बघेल

रायपुर : छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि हमारी राज्यपाल भी स्वयं शिक्षिका रही हैं: भूपेश बघेल

रायपुर, 22 जुलाई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके स्वयं शिक्षिका रही हैं।

बघेल ने राज्यपाल के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि पूर्व शिक्षिका हमारे प्रदेश की राज्यपाल हैं। उन्होंने कार्यक्रम में राज्यपाल सुश्री उइके सहित कार्यक्रम में सम्मानित हो रहे सभी शिक्षकों और प्रदेश के सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष शिक्षक दिवस 5 सितंबर को राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन नहीं हो पाया था। आज आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके मुख्य अतिथि थी।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान सुश्री अनुसुईया उइके ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके वर्ष 1982 से 1985 तक मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के शासकीय महाविद्यालय तामिया में अर्थशास्त्र की व्याख्याता रही हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47