
Rashifal 24 September 2021: शुक्रवार चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा.
Rashifal24 September 2021: शुक्रवार चलिए जानते हैं कि मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कैसा रहेगा.
मेष (Aries): शुक्रवार को आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे. आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आप जटिल समस्याओं का समाधान कर पाएंगे.
वृषभ (Taurus): शुक्रवार महिलाओं के लिए शुभ है. सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा. आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे. अटके काम में गति आने से लाभ होगा. खानदानी प्रॉप्रर्टी मिलने के योग हैं. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.
मिथुन (Gemini): आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है. कई दिनों से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें आज ही खत्म करें. आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं. युवाओं को नए रोजगार मिलनें की संभावना है. घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है.
कर्क (Cancer): आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी. आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे. किसी परिवर्तन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.
सिंह (Leo): आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें. व्यापारिक दृष्टिकोण से सबकुछ ठीक चलेगा. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है.
कन्या (Virgo): आप हर किसी की बात सुनने की कोशिश करेंगे. नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राह आसान होगी. भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे. महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो शुक्रवार अच्छा रहेगा.
तुला (Libra): नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं. धन में बढ़ोत्तरी हो सकती है. किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए. गृहस्थ जीवन में कुछ नए पन का एहसास होगा.
वृश्चिक (Scorpio): शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा.
धनु (Sagittarius): आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें.
मकर (Capricorn): आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल को हासिल कर लेंगे. बिजनेस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं. कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी. ससुराल के लोगों से बातचीत होगी.
कुंभ (Aquarius): आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे. कारोबारियों के लिए शुक्रवार लाभप्रद रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे. नए काम में कुछ बाधा आ सकती है. आवेश में आने की बजाय नरमाई से काम लें.
मीन (Pisces): आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं. पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी.






