छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

सरगुजा: कांग्रेस ने पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह पर किया तीखा वार, थाने में कार्रवाई की मांग

सरगुजा में कांग्रेस ने पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह के विवादित बयान पर कड़ा रुख अपनाया है। जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने थाना कोतवाली में आवेदन देकर उनके खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की। AICC सचिव सुश्री जरिता लैतफलांग पर लगाए गए आरोपों को कांग्रेस ने पूरी तरह आधारहीन और मानहानिकारक बताया है।

सरगुजा: कांग्रेस ने पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह पर किया तीखा वार, थाने में कार्रवाई की मांग

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सरगुजा में कांग्रेस ने निष्कासित पूर्व विधायक वृहस्पति सिंह के हालिया बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी ने थाना कोतवाली पहुँचकर वृहस्पति सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा।

दरअसल, वृहस्पति सिंह ने मीडिया में बयान देकर कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान और AICC सचिव व छत्तीसगढ़ की सहप्रभारी सुश्री जरिता लैतफलांग पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों से पैसे की मांग की जा रही है। कांग्रेस ने इस आरोप को आधारहीन, असत्य और मानहानिकारक बताया है।

जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि “वृहस्पति सिंह आदतन बयानवीर रहे हैं, इसी कारण पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। उनके आरोप न केवल पार्टी की राष्ट्रीय सचिव की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि संगठन सृजन अभियान को भी बदनाम करने की कोशिश है।” उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मामले की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजेंगे और उन नेताओं पर भी कार्रवाई की मांग करेंगे, जो ऐसे निष्कासित लोगों को उकसा रहे हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आवेदन सौंपने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता शफी अहमद और द्वितेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने सुश्री लैतफलांग पर लगे आरोपों को पूरी तरह असत्य बताते हुए आश्चर्य जताया।

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि “संगठन के लिए निष्ठा से काम करने वाली सहप्रभारी पर आरोप वही व्यक्ति लगा रहा है जिसने पिछले चुनाव में पार्टी को नुकसान पहुँचाया था।”

पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि किसी का दबाव या स्वार्थ वृहस्पति सिंह को ऐसे बयान देने के लिए उकसा रहा है, ताकि संगठन सृजन अभियान को दागदार कर राजनीतिक लाभ उठाया जा सके।

इस दौरान डॉ. अजय तिर्की, हेमंत सिन्हा, इंद्रजीत सिंह धंजल, विनीत विशाल जायसवाल, अनूप मेहता, जमील खान, लोकेश कुमार, चंद्रप्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, निखिल विश्वकर्मा, प्रमोद चौधरी, अविनाश कुमार, अमित सिंह, मो. इमरान, विकास केसरी, मिथुन सिंह और सतीश यादव सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!