Advertisement

रायपुर : विजय बघेल ने सदस्य राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का कार्यभार ग्रहण किया

रायपुर : विजय बघेल ने सदस्य राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम का कार्यभार ग्रहण किया

रायपुर 22 जुलाई 2021छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त सदस्य विजय बघेल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार ग्रहण समारोह में अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, उपाध्यक्ष नीता लोधी ने नवनियुक्त सदस्य विजय बघेल को कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामना और बधाई दी।
अध्यक्ष अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम धनेश पाटिला ने निगम द्वारा क्रियान्वित स्वरोजगार योजना का लक्षित वर्ग अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सफाई कामगारों के साथ ही विधवा महिला व परित्यक्ता को सशक्त करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए शीघ्र एवं उचित कार्रवाई करने का सुझाव दिया। उपाध्यक्ष नीता लोधी ने कहा कि हमारा कर्त्तव्य आम जनता की इच्छा और भावनाओं के अनुरूप कार्य करना है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सदस्य विजय बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो दायित्व सौंपा है। दायित्वों का निर्वहन निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिलकर करेंगे। समाज के अंतिम पंक्ति में रहने वाले मजदूर, कमजोर वर्गों को शासन के नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान कर निगम की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता लाने का कार्य जिम्मेदारी से किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47