Advertisement

रायपुर : विभिन्न आयोजन और सामाजिक कार्यों के लिए मिलेगी सर्वसुविधायुक्त भवनः मंत्री डॉ. डहरिया

रायपुर : विभिन्न आयोजन और सामाजिक कार्यों के लिए मिलेगी सर्वसुविधायुक्त भवनः मंत्री डॉ. डहरिया

नगरीय प्रशासन मंत्री ने किया डॉ.अंबेडकर मांगलिक भवन का भूमिपूजन

03 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से न्यू राजेन्द्र नगर में बनेगा भवन

रायपुर 22 जुलाई 2021नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने डॉ. बी .आर. अम्बेडकर मांगलिक भवन का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन आने वाले दिनों में उन सभी लोगों के लिए लाभकारी होगा, जो राजधानी में विभिन्न आयोजन, सामाजिक और अन्य आवश्यक कार्य के लिए ठहरने हेतु न सिर्फ इधर-उधर भटकते हैं, अपितु अधिक शुल्क वहन करते हैं।
मंत्री डॉ. डहरिया ने समय पर जरूरतों के अनुसार भवन का सदुपयोग करने की बात कहीं। इस अवसर पर महापौर श्री एजाज ढेबर एवं योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा भी मौजूद थे।
न्यू राजेन्द्र नगर में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर मांगलिक भवन के भूमिपूजन के अवसर पर मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आगे कहा कि भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर की स्मृति में बनने वाले इस भवन की उपयोगिता समाज के सभी लोगों को मिलेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजधानी में महत्वपूर्ण आयोजन सहित अन्य कार्यों के लिए समाज की मांग पर भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि 3 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन में अनेक सुविधाएं उपलब्ध होगी।

मंत्री डॉ. डहरिया ने भवन निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखने के निर्देश देते हुए कहा कि एक वर्ष में यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा।
इस दौरान गुरूघासीदास अकादमी की संरक्षक श्रीमती शकुन डहरिया, अकादमी के अध्यक्ष श्री के.पी.खण्डे, डॉ. जे.आर.सोनी, डी.एस. पात्रे, सुंदरलाल जोगी, चेतन चंदेल, पं.अंजोर दास बंजारे, आर.के.पाटले, प्रकाश बांधे, सुखनंदन बंजारे, अनिता भतपहरी, पुष्पा पाटले, नगर निगम जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47