Advertisement

बैंक सखियों को सीएससी द्वारा प्रदाय किया गया मार्को डिवाइस बैंक सखियों के द्वारा किया गया 11 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन

बैंक सखियों को सीएससी द्वारा प्रदाय किया गया मार्को डिवाइस
बैंक सखियों के द्वारा किया गया 11 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुरआज 27 जुलाई 2021को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान जिला सूरजपुर योजना अंतर्गत कार्यरत 30 बैंक सखियों को आज कलेक्ट्रेट जन संवाद कक्ष में कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह एवं , जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव की उपस्थिति में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बैंक सखियों को सीएससी द्वारा प्रदाय मार्को डिवाइस दिया गया।
बिहान योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवा का विस्तार किए जाने के उददेश से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को बैंक सखी के रूप में प्रशिक्षित कर तैयार किया गया है, इन बैंक सखियों के द्वारा अत्यंत दुर्गम दूरस्थ और बैंक विहीन क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है। पूर्व में कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार इन बैंक सखियों का ग्राम पंचायतवार रोस्टर तैयार किया गया है जिसके अनुसार ग्राम पंचायतों में बैंक सखी नियमित रूप से बैठकर ग्राम पंचायत स्तर पर सभी प्रकार को बैंकिंग सेवाएं जैसे राशि का आहरण, राशि ट्रांसफर एवं अन्य सुविधाएं (पेंशन, मजदूरी भुगतान) दी जा रही है जिससे ग्रामीण जनों को बैंक आने-जाने में लगने वाला खर्च और समय की बचत हो रही है।
विगत 4 माह के दौरान इन बैंक सखियों के द्वारा रिकॉर्ड 11 करोड़ से अधिक का ट्रांजैक्शन किया गया है। बैंक सखियों द्वारा हाल ही में संपन्न कृषक पखवाड़े में भी उपस्थित रहकर वहां बैंकिंग सेवाएं ग्रामीणों को दी गई। आज जिला पंचायत में आगामी कार्य योजना कार्य विस्तार एवं लेन-देन बढ़ाने के साथ सभी बैंक सखियों की आय बढ़ाने पर चर्चा की गई जिसमें जिलें की समस्त बैंक सखियां उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47