छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री से ‘जनता का फैसला’ मंच के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात


मुख्यमंत्री से ‘जनता का फैसला’ मंच के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 15 जुलाई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया के कार्यकारी निदेशक श्री बिराज पटनायक के नेतृत्व में प्रवासी मजदूरों के हितों से जुड़े ‘जनता का फैसला’ मंच के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री पटनायक ने बताया कि पहली बार जनता का फैसला कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर मंत्रियों, अधिकारियों, उद्योगपतियों और समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ प्रवासी मजदूरों को एक मंच पर लाकर मंथन किया गया और प्रवासी मजदूरों के कल्याण हेतु सरकार, समाज और बाजार द्वारा कार्ययोजना के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर श्रीमती दुलारी देवी (महासमुंद) व श्रीमती उर्मिला मिंज (सरगुजा) ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया और जनता का फैसला मंच द्वारा तैयार किए गए प्रवासी मजदूरों के कल्याण संबंधित दस्तावेज का मुख्यमंत्री श्री बघेल के समक्ष प्रस्तुतिकरण कर अपनी बात रखी गयी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार रुचिर गर्ग तथा जनता का फैसला मंच के श्री गंगाराम पैंकरा, चिंतामन साहू, कुबेर कोसरिया, हेमलाल बरेठ, अभिषेक नेगी व अन्य लोग उपस्थित थे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!