Advertisement

मुख्यमंत्री ने नन्हें गायक सहदेव को दी शाबासी

मुख्यमंत्री ने नन्हें गायक सहदेव को दी शाबासी

रायपुर, 27 जुलाई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय रायपुर में सुकमा जिले के छिन्दगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुरमापार के नन्हें गायक सहदेव दिरदो ने मुलाकात की।

उद्योग और वाणिज्य मंत्री कवासी लखमा सहदेव को अपने साथ लेकर आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो को अपनी अनोखी गायन शैली से देश के जाने-माने सिंगर सहित आम लोगों का ध्यान आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि सहदेव दिरदो का गाया गाना-मेरे बचपन का प्यार भूल नहीं जाना रे, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चित है। सहदेव के इस गाने को सुनकर बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर बादशाह ने सहदेव को दिल्ली आमंत्रित किया था।

जहां उन्होंने इस गाने की प्रस्तुति दी थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और मंत्री श्री कवासी लखमा के कहने पर सहदेव दिरदो ने अपने निराले अंदाज में गाना सुनाया।

मुख्यमंत्री बघेल ने सहदेव के गायन शैली की तारीफ की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सहदेव वर्तमान में कक्षा सातवीं में अपने गांव के स्कूल में ही अध्ययनरत है। सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुए उसके गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47