Advertisement

केंद्रीय चिकित्सालय विश्रामपुर में डायलिसिस मशीन स्टॉप के अभाव में अनुपयोगी जोगी कांग्रेस ने स्टाफ की मांग की

केंद्रीय चिकित्सालय विश्रामपुर में डायलिसिस मशीन स्टॉप के अभाव में अनुपयोगी जोगी कांग्रेस ने स्टाफ की मांग की

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ बिश्रामपुर-
एसईसीएल बिश्रामपुर के केंद्रीय चिकित्सालय में स्टाफ के अभाव में बेशकीमती डायलिसिस उपकरण धूल चाट रहा है।

जिसकी जानकारी मिलने पर जोगी कांग्रेस छात्र संगठन ने केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी व महाप्रबंधक के अनुपस्थिति में निजी सचिव को ज्ञापन सौंपकर स्टाफ नियुक्त करने की मांग संबंधित ज्ञापन सौंपा ।चिकित्सालय प्रबंधन ने स्टाफ नियुक्ति की प्रक्रिया तेज करने की आश्वासन दिया है।

जानकारी के अनुसार एसईसीएल बिश्रामपुर की केंद्रीय चिकित्सालय में स्टाफ के अभाव में लाखों रू की डायलिसिस उपकरण धूल लग कर जंग खा रहा है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

जानकारी के अनुसारआज अजित जोगी छात्र संगठन द्वारा क्षेत्र में बढ़ते डायलिसिस के मरीजों संख्या के तरफ मुख्य महाप्रबंधक बिश्रामपुर ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी केंद्रीय चिकित्सालय बिश्रामपुर का ध्यान आकर्षित कराया,तथा बिश्रामपुर केंद्रीय चिकित्सालय में डायलिसिस हेतु उपयोगी सारे उपकरण मौजूद होने के बावजूद बिश्रामपुर के मरीजों को अम्बिकापुर आना जाना पड़ता है। जिससे मारिजो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है , आर्थिक एवं समय की बर्बादी हो रही है।बिश्रामपुर हॉस्पिटल में स्टाफ न होने के करण डायलिसिस उपकरण पड़े पड़े जंग खा रहे है ,वही दूसरी ओर क्षेत्र के मरीजों को काफी असुविधा हो रही है बरसात के मौसम में डायलिसिस हेतु अम्बिकापुर जाने में काफी दिक्कते झेलनी पड़ रही है। तो वहीं निजी चिकित्सालय मरीजों से अनाप-शनाप वसूली कर रहे हैं जिससे मरीज शारीरिक मानसिक आर्थिक रूप से परेशान हो रहा है जो मरीज के स्वास्थ्य हेतु उचित नही है
इस आशा आशय संबंधित ज्ञापन महाप्रबंधक की अनुपस्थिति में निजी सचिव अजीत नायर और केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमाणिक को सौंपा कर जल्द से जल्द हॉस्पिटल में डायलिसिस हेतु स्टाफ की नियुक्ति की जाने की मांग की है ताकि क्षेत्र के डायलिसिस के मरीजों को इसका लाभ मिल सके । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इस प्रमाणिक ने आश्वासन दिया कि और स्टाफ नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी गई है । अब जिले या संभाग के प्रशिक्षित हीमो डायलिसिस टेक्नीशियन की नियुक्ति की जाएगी ताकि वह पर्याप्त समय दे सके।ज्ञापन सोपने वालो में सिट्टू गुप्ता, सरफराज खान,अमान, खान,अज्जू खान,आकाश पांडेय, राजन ठाकुर,सत्यम बुनकर,आजाद मंसूरी, घनस्याम रवि,आदि उपस्थित थे
बिन बताए हीमोडायलिसिस टेक्नीशियन गायब हो गया -उल्लेखनीय है कि केंद्रीय चिकित्सालय विश्रामपुर में जुलाई 20 21 के मई माह में हिमो डायलिसिस टेक्निशियन की नियुक्ति की गई थी जो माह के अंत में ही चिकित्सालय प्रबंधन को बीन बताएं गायब हो गया जिससे यह परेशानियां सामने आई है। *केंद्रीय चिकित्सालय में क्षेत्रीय नेताओं का हस्तक्षेप चिकित्सक आना नहीं चाहते* केंद्रीय चिकित्सालय विश्रामपुर में क्षेत्रीय नेताओं का बेवजह हस्तक्षेप के कारण कोई चिकित्सक यहां आना नहीं चाहते । टूट पूंजीय नेता चिकित्सकों को धमकाते चमकाते दिख जाएंगे जिससे यहां चिकित्सक आना नहीं चाहता परिणामत: कई बीमारियों के चिकित्सक पद रिक्त है।जिससे क्षेत्रीय मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05