अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

ग्वालियर में प्रेमी की पत्नी पर एसिड अटैक

ग्वालियर में प्रेमी की पत्नी पर एसिड अटैक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

ग्वालियर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्यार में धोखा खाई एक युवती ने कथित प्रेमी की पत्नी पर एसिड से हमला कर दिया। इस हमले में जहां महिला घायल हुई है, वहीं बचाव करने में उसका पति झुलस गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

मामला जनक गंज थाने के रामद्वारा इलाके का है। गुरुवार की शाम को जब अमित बंसल की पत्नी श्वेता घर पर थी, तभी एक युवती उनके घर आई जो ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसका अमित की पत्नी से विवाद हुआ और इसी दौरान युवती ने श्वेता पर एसिड फेंक दिया। तभी वहां मौजूद अमित ने बचाव की कोशिश की, जिसमें वह भी झुलस गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

युवती का कहना है कि ब्यूटी पार्लर पर अमित और उनकी पत्नी का आना जाना था। युवती का आरोप है कि अमित बंसल से उसकी गहरी दोस्ती थी और बीते कुछ वर्षों से आपस में संबंध भी है। युवती का आरोप है कि दोस्ती और शादी का लालच देते हुए उसका अमित ने दैहिक शोषण किया।

बताया गया है कि ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली युवती ने अमित की पत्नी श्वेता पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई, चेहरे के नीचे काफी घाव भी बने हैं उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमित का आरोप है कि युवती लगातार उससे 20 लाख रुपए की मांग करती आ रही है। वहीं युवती ने अमित पर दैहिक शोषण और प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। जनक गंज थाने के प्रभारी आलोक जी परिहार ने बताया है कि एसिड फेंकने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वही अन्य महिला की शिकायत पर अमित पर भी मामला दर्ज किया गया है।

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!