Advertisement

भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हो रहा है : अंकित तिर्की

भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हो रहा है : अंकित तिर्की

 
प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल में संविदा शिक्षकों की भर्ती की जा रही है। सरगुज़ा संभाग के कुछ ज़िलों में पहले ही भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है एवं सरगुज़ा ज़िले में भी अंतिम पात्रता सूची जारी की गयी है जिसके आधार पर चयनीत अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना है ।जिसमें संविधान की पाँचवीं अनुसूची के अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में किसी भी शासकीय नियुक्ति में स्थानीय लोगों को ही भर्ती करने को लेकर अधिसूचना जारी की गयी है ।
इसके बावजूद नियमों को ताक पर स्थानीय निवासियों को छोड़कर बाहर के अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा रही है । जिससे संभाग के समस्त ज़िलों के स्थानीय अभ्यर्थियों में भारी नाराज़गी है । कुछ ज़िलों में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमीकता के नाम पर कुछ अंक बोनस दिया जा रहा है किंतु अंत में नियुक्ति बाहर ज़िलों के लोगों की ही हो रही है । इसमें आयु सीमा को भी ताक पर रख दिया गया है एवं जारी विज्ञापन से भी अधिक आयु के लोगों को अंतिम पात्रता सूची में चयनीत किया गया है ।जिसको लेकर पूर्व में भी जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित तिर्की ने ज़िला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंप दोबारा सूची जारी करने की माँग की थी ।
आज जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित तिर्की के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंप कर 6 सुत्रीय माँग़ों को पूरा करने की माँग की है – जिसमें स्थानीय अभ्यर्थियों को पहले प्राथमीकता दिया जाना एवं जिले में पात्र अभ्यर्थी नहीं पाए जाने पर ही अन्य ज़िले के अभ्यर्थियों को चयनीत किए जाने,  साक्षात्कार की प्रक्रिया में पारदर्शिता हेतु उसकी विडीओ रिकॉर्डिंग कराया जाना,  प्रदेश में एक भर्ती एक नियम होना,  छःग से बाहर की अंकसूची अथवा दस्तावेज होने पर वैधता की जाँच कराया जाना,  सरगुज़ा में आयु सीमा से अधिक अभ्यर्थियों को सूचि से हटाकर नई सूची जारी करना, जिन ज़िलों में स्थानीय अभ्यर्थियों को प्राथमीकता नहीं दी गयी है अथवा जारी विज्ञापन का शत प्रतिशत पालन नहीं किया गया है उस जिले की नियुक्ति को निरस्त करने ।
इत्यादि माँगें शामिल हैं ।
इस दौरान गौतम विश्वकर्मा, रोचक गुप्ता, विकास शुक्ला, आलोक खलखो, मनीष बारी, अनिरुद्ध मिश्रा, ननका राम, कृष्णा कोरवा, अमोघ कश्यप, अनुराग शुक्ला, अपूर्व कुजुर, मनीष दुबे, आनंद साहू, चंद्रपाल सैनी, रोहन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे ।
banar-02
file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47