Advertisement

वन अधिकार पत्र मिलने से वनवासियों के चेहरे खिले

वन अधिकार पत्र मिलने से वनवासियों के चेहरे खिले

 

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   पीढि़यों से वनों में रह रहे वन निवासियों तथा जिनके अधिकार अभिलेखित नहीं हो पाए, उनको वन अधिकारों की मान्यता देने के उद्देश्य से वन अधिकार कानून बनाया है। सरगुजा जिले में भी कलेक्टर  संजीव कुमार झा के निर्देशन में पात्र हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र वितरित किया जा रहा है। वन अधिकार पत्र मिलने से वन वासियों के चेहरे मे खुशी झलक रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त  जे.आर. नागवंशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र के अंतर्गत 74 हजार 683 हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 26 हजार 850 हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत कर वन अधिकार पत्र वितरित किया गया है। इसी प्रकार सामुदायिक वन अधिकार पत्र के लिए 2 हजार 506 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमे से 1 हजार 481 आवेदन मान्य करते हुए वन अधिकार पत्र वितरित किया गया है। इस तरह जिले में कुल 1 लाख 68 हजार 425 हेक्टेयर की वन भूमि वन अधिकार पत्र के रूप में वितरित की जा चुकी है। वर्तमान में वन अधिकार पत्रों का सत्यापन कार्य जारी है।

banar-02

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47