
छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति हेतु लोकसेवा केन्द्र द्वारा जारी प्रमाण पत्र जरूरी
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति हेतु लोकसेवा केन्द्र द्वारा जारी प्रमाण पत्र जरूरी
प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// समस्त शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थाओ के कक्षा 11वी एवं 12 वी मे अध्ययनरत, विद्यालय, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक एवं डाइट आदि मे अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थीयो को शिक्षा सत्र 2021-22 हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति आवेदन करने के लिए लोकसेवा केन्द्र द्वारा जारी ऑनलाइन आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया हे कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति पोर्टल प्रारंभ होने से पूर्व लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र,एवं निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त करना होगा।