
नांदघाट पुलिस ने एक सटोरिए से 4250 रु व सट्टा पट्टी किया जप्त
बेमेतरा – आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 3 नवंबर को थाना नांदघाट स्टाफ को थाना नांदघाट क्षेत्रांतर्गत गंगाराम निषाद अपने घर के सामने आमजगह पर विभिन्न नम्बरों पर रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख रहा है की सुचना पर थाना नांदघाट पुलिस स्टाफ पहुच कर सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही कर सट्टा-पट्टी लिखते पकडे गया। थाना नांदघाट में जुआ सट्टा का 1 प्रकरण दर्ज कर 1 आरोपी गंगाराम निषाद पिता आशाराम निषाद उम्र 48 साल साकिन नांदघाट थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 4250 रूपये एवं सट्टा-पट्टी जप्त कर वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं।










