Uncategorized

अंबिकापुर भू माफिया के बदौलत ग्रामीण ने पांच एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा

अंबिकापुर भू माफिया के बदौलत ग्रामीण ने पांच एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग ने अतिक्रमण हटाया

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर/शासकीय भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर भूमि को महंगे कीमत में बेचने का गोरखा धंधा को राजस्व विभाग ने पानी फेर दिया।
जानकारी के अनुसार जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम मदनपुर (रांग घाट) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे ग्राम मदनपुर के अतिक्रमण कारी ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर अंबिकापुर के एक रसूखदार गोरखा धंधाबाज को बेच देने की शिकायत ग्रामीणों ने सूरजपुर कलेक्टर से की। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर इफ्फत आरा ने अपने मातहत लटोरी तहसीलदार अंकिता तिवारी को जांच कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। कलेक्टर के निर्देश पर तहसीलदार अंकिता तिवारी, पटवारी मंजीत यादव सहित राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मदनपुर( रंगा घाट )राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के किनारे 150 फीट लंबा एवं 5 एकड़ की भूमि पर अतिक्रमण कारी ने स्लैब पिलर से घेराबंदी कर अतिक्रमण किया हुआ पाया। जिस पर राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर स्लैब पिलर को तोड़कर पूरी 5 एकड़ भूमि को मुक्त करा दिया ।अतिक्रमण मुक्त अभियान में अंबिकापुर का रसूखदार गोरखा धंधाबाज मौके पर पहुंचा ही नहीं पहुंचा जिसकी ग्रामीणों ने बार-बार शिकायत कर रहे थे। इस दौरान ग्राम मदनपुर निवासी सहोदर जिसका नामजद ग्रामीणों ने राजस्व विभाग को शिकायत की थी वह मौके पर इधर से उधर चहलकदमी करते हुए दिखा। ग्राम के सहोदर नामक यह व्यक्ति 5 एकड़ शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर अंबिकापुर के रसूखदार को मुंह मांगे कीमत पर बेच देने की खबरें खूब सुनने को मिल रही थी। अतिक्रमण हटाने अभियान के दौरान सहोदर अधिकारियों से कहा कि यह हमारी पुश्तैनी जमीन है ,आप लोग इसे नहीं हटा सकते परंतु पटवारी ने जब संबंधित भूमि का कागजात की मांग की तो वह बंगले झांकने लगा। फिर क्या था पहले से तैयार राजस्व विभाग की टीम बिना किसी विवाद के 5 एकड शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी सूरजपुर रवि सिंह एवं लटोरी तहसीलदार अंकिता तिवारी ने बताया कि 5 एकड़ भूमि शासकीय रिकॉर्ड में अंकित है किसी के नाम का पट्टा नही है।
ग्रामीणों ने बताया कि अतिक्रमण कारी सहोदर की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह 5 एकड़ भूमि में पिलर स्लैब से सुरक्षित कर ले इस भूमि को अंबिकापुर के एक रसूखदार जो जमीन का खरीद-फरोख्त करता है उसी के साथ अतिक्रमण किया गया था ।बरहाल बिना किसी विवाद का यह अतिक्रमण राजस्व विभाग की टीम ने हटाने में सफल हुई।

Akshay Dubey

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!