Advertisement

जन शिक्षण संस्थान के सभागार में मोटिवेशन कैंप संपन्न

जन शिक्षण संस्थान के सभागार में मोटिवेशन कैंप संपन्न

 

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, सरगुजा व जन  शिक्षण संस्थान सरगुजा के समन्वय से हमर खून बचाही जिंदगी अभियान के तहत् जन शिक्षण संस्थान सरगुजा के सभागार में मोटिवेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें जन शिक्षण संस्थान के प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

साथ ही रक्तदान से जुड़े अहम पहलूओं पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर डॉ विकास पाण्डेय ने कहा कि इस जीवनदायी रक्त को एकत्रित करने का एकमात्र उपाय है रक्तदान। स्वस्थ लोगों द्वारा किये गए रक्तदान का उपयोग जरूरतमंद लोगों को खून चढ़ाने के लिए किया जाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अनेक कारणों से जैसे उन्नत सर्जरी के बढ़ते मामलों तथा फैलती जा रही जनसंख्या में बढ़ती जा रही बीमारियों आदि से खून चढ़ाने की जरूरत में कई गुना वृद्धि हुई है। प्रतिदिन हमारे शरीर में पुराने रक्त का क्षय होता रहता है, और प्रतिदिन नया रक्त बनता रहता है। जिला परियोजना अधिकारी, साक्षरता  गिरीश गुप्ता ने बताया कि रक्तदान द्वारा किसी को नवजीवन देकर जो आत्मिक आनन्द मिलता है,

उसका न तो कोई मूल्य आंका जा सकता है, और न ही उसे शब्दों मे व्यक्त किया जा सकता है। इसी कड़ी में एम. सिद्दीकी ने बताया कि रक्तदान आपके दिल की सेहत को सुधार सकता है, और दिल की बिमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। कार्यक्रम में बीपीओ अशोक कुमार सिंह, वंदना, अंजु माला , स्नेहलता, विवेक सिंह, जागेश्वर एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित थे।

banar-02

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47