Advertisement

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरगुजा द्वारा 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन को ज्ञापन प्रेषित किया

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरगुजा द्वारा 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं 14 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री छ0ग0 शासन को ज्ञापन प्रेषित किया

 

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सरगुजा द्वारा माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन रायपुर को प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियो से संबंधित 14 सूत्रीय मांगपत्र के लंबित मांगों के निराकरण के संबंध में कलेक्टर सरगुजा के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के द्वारा कलम रख मशाल उठा चरणबद्ध आंदोलन में राज्य शासन को समय-समय पर 14 सूत्रीय मांगपत्र देकर निराकरण हेतु अनुरोध किया जाता रहा है। लेख है कि राज्य शासन द्वारा कर्मचारी हित में समाधान कारक निर्णय नहीं लेने के कारण कर्मचारी-अधिकारी/पेंशनर्स आक्रोशित हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा कर्मचारी हित के निर्णय नहीं लेने के कारण आज 3 सिम्बर 2021 को कलम बंद-काम बंद हड़ताल अवकाश लेकर किया गया है। साथ ही निराकरण के अनुरोध सहित पुनः स्मरण मांग पत्र प्रस्तुत है। यदि राज्य शासन द्वारा 14 बिन्दुओं पर समाधान कारक निर्णय नहीं लिया तो छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अनिश्चित हड़ताल करने का निर्णय लेने हेतु बाध्य होगा। जिसका संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य शासन की होगी।

14 सूत्रीय मांग जिसमें यह कि संवर्ग के वेतन विसंगति का निराकरण साथ ही शिक्षक एवं स्वास्थ्य संवर्ग सहित अन्य कर्मचारी संवर्ग का वेतन विसंगति निराकृत किया जाये, प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनरों को देय तिथि जुलाई 19 से 17 प्रतिशत् सहित वर्तमान दर 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृति आदेश जारी किया जाये, छत्तीसगढ़ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 का बकाया एरियर्स 3 किश्त के भुगतान हेतु आदेश जारी किया जाये, सभी विभागों में लंबित संवर्गीय पदोन्नति, क्रमोन्नति, समयमान एवं तृतीय समयमान वेतनमान का लाभ समय सीमा में प्रदान किया जाये, सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक शिक्षक पद पर नियुक्त शिक्षकों को तृतीय समयमान वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जाये, शासकीय सेवा के दौरान कोरोना संक्रमण से मृत कर्मचारियों एवं अधीकारियों के परिवार को राजस्थान सरकार के आदेश के तर्ज पर रूपये 50 लाख अनुग्रह राशि स्वीकृति आदेश जारी किया जाये, कोरोना ड्यूटी में लगाये गये शासकीय सेवकों को कोरोना भत्ता दिया जाये, अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाये एवं सेवा से पृथक अनियमित कर्मचारियों को बहाल किया जाये, जन घोषणा पत्र में उल्लेखित चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान स्वीकृति आदेश जारी किया जाये, साथ ही घोषणा पत्र में उल्लेखित अन्य मांगों को पूरा किया जावे,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के मूलवेतन के आधार पर 10 प्रतिशत् गृह भाड़ा भत्ता सहित अन्य समस्त सत्ता स्वीकृति आदेश जारी किया जाये, राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू किया जावे, तृतीय श्रेणी के पदों पर 10 प्रतिशत के बंधन को मुक्त करते हुये समय सीमा के भीतर अनुकंपा नियुक्ति के समस्त लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जावे(पूर्ण), कार्यभारित/आकस्मिक सेवा के कर्मचारियों के समान वेतन के रिक्त पदों पर समायोजित करते हुये नियमित कर्मचारियों के समान वेतन भत्ते एवं पेंशन का लाभ दिया जावे, प्रदेश के पटवारियों को पदोन्नति एवं लैपटाप के साथ उनके कार्यालयों में कम्प्यूटर की समस्त सुविधा दी जावे, पेंशनरों को त्वरित पेंशन भुगतान हेतु 20 वर्षों से लंबित राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 49 को विलोपित कर पेंशनरी दायित्वों का मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के बीच बटवारा तत्काल किया जावे। साथ ही सेन्ट्रल पेंशन प्रोसेसिंग सेल भारतीय स्टेट बैंक गोविंदपुरा भोपाल से पृथक कर रायपुर छत्तीसगढ़ में स्थापित कर छत्तीसगढ़ के प्रकरणों का निपटारा किया जाये।

इस दौरान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं अन्य संगठन छ0ग वन कर्मचारी संघ, छ0ग0 राज्य शिक्षक फेडरेशन, छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, छ.ग. डिप्लोमा इंजि. संघ, छ.ग. शा. लिपिक कर्म. संघ, छ.ग. राजपत्रित अधिकारी संघ, पटवारी संघ, छ.ग. राजस्व निरीक्षक संघ सरगुजा, उपनिदेशक एलिफेंट रिजर्व सरगुजा अम्बिकापुर, अध्यक्ष है.पं. टेक्निशियन संघ, छ.ग. सहायक पशु चिकित्सा संगाधिकारी संघ सरगुजा, छ.ग. सहा. पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी संघ सरगुजा (छ.ग.), छ.ग. डिप्लोमा इंजी. एसोशियन सरगुजा (छ.ग.), छ.ग. स्वायत्रशासी कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने संयुक्त रूप शामिल थे। ज्ञापन सौंपते समय ओमकार सिंह, एम.एल. स्वर्णकार, राजेन्द्र सिंह, डाॅ0 सी0के0 मिश्रा, कमेलश सोनी, आनंद सिंह यादव, आशुतोष दुबे, संतोष दुबे, संजय यादव, राकेश पुरी, एन.पी. गुप्ता, सुधीर राणा, दिनेश कश्यप, राजेन्द्र जायसवाल, दिुर्गेश सिन्हा, रीता कुर्रे, बिरेन्द्र यादव, आलोक सिंह, डी.आर. ढिड़ी, घनश्याम शर्मा, डाॅ0 विशाल जायसवाल, अजित सिंह, श्रीकांत चैबे, अशोक यादव, अजय शुक्ला, देवाशीष सिंह, सुधीर राणा, नवीन श्रीवास्तव, अनंत सिंन्हा, बृजेश मिश्रा, सुजान बिंद, ज्योतिली, आदित्य नंदन यादव अन्य संगठन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57