Advertisement

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर

नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर

बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 13 सितंबर 2021/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन तथा परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 23 सितंबर तथा एमएससी नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन 30 सितंबर 2021 तक कर सकते है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 10 अक्टूबर को और एमएससी नर्सिंग तथा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 24 अक्टूबर 2021 को होगी।
व्यावसायिक परीक्षा मण्डल से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार के लिए भी समय सीमा निर्धारित कर दी गई है। बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 24 से 26 सितंबर तक किया जा सकेगा। एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्रों में त्रुटि-सुधार 1 से 3 अक्टूबर तक ही हो सकेगा। बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए 2 अक्टूबर को प्रवेश पत्र जारी होंगे। एमएससी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए 16 अक्टूबर को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका, प्रवेश परीक्षा नियम, पाठ्यक्रम आदि की विस्तृत जानकारी व्यावसायिक परीक्षा मण्डल की वेबसाइट www.vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड की जा चुकी है। इच्छुक परीक्षार्थी इस वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47