छत्तीसगढ़ में अब तक 964 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में अब तक 964 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर, 14 सितम्बर 2021राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 964 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 14 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1336.2 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 749.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 796.9 मिमी, सूरजपुर में 1083.8 मिमी, बलरामपुर में 916.9 मिमी, जशपुर में 934.6 मिमी, कोरिया में 883.4 मिमी, रायपुर में 855.3 मिमी, बलौदाबाजार में 898 मिमी, गरियाबंद में 958.3 मिमी, महासमुंद में 819 मिमी, धमतरी में 893.5 मिमी, बिलासपुर में 964.1 मिमी, मुंगेली में 922.2 मिमी, रायगढ़ में 833.3 मिमी, जांजगीर चांपा में 984.1 मिमी, कोरबा में 1287 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1119.1 दुर्ग में 932.2 मिमी, कबीरधाम में 756.8 मिमी, राजनांदगांव में 807.5 मिमी, बेमेतरा में 1042.4 मिमी, बस्तर में 1004.1 मिमी, कोण्डागांव में 971.8 मिमी, कांकेर में 923.4 मिमी, नारायणपुर में 1099.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 1095.2 मिमी और बीजापुर में 1125 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।