ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

सेल के पूर्व अध्यक्ष वी. कृष्णमूर्ति का निधन

सेल के पूर्व अध्यक्ष वी. कृष्णमूर्ति का निधन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नयी दिल्ली, 26 जून सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और मारुति उद्योग लिमिटेड (अब मारुति सुजुकी) के पूर्व अध्यक्ष वी. कृष्णमूर्ति का रविवार को चेन्नई में निधन हो गया। वह 97 वर्ष के थे।

सेल के एक बयान के अनुसार, कृष्णमूर्ति के एक पूर्व सहकर्मी ने बताया कि उनका चेन्नई में उनके घर में निधन हो गया। कृष्णमूर्ति का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

कृष्णमूर्ति 1985 से 1990 तक सेल के अध्यक्ष रहे थे।

बयान में कहा गया है, ‘‘सेल परिवार पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ. वेंकटरमण कृष्णमूर्ति के 26 जून 2022 को हुए दुखद निधन से शोकाकुल है।’’

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

सेल ने कहा कि कृष्णमूर्ति कई अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के भी अध्यक्ष रहे। वह भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), मारुति उद्योग और गेल के भी अध्यक्ष रहे थे।

मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने कृष्णमूर्ति को एक उत्कृष्ट नेता और दूरदर्शी बताया, जिनके नेतृत्व में मारुति उद्योग परियोजना शुरू की गयी और भारत में पूरी तरह नयी जापानी कार्य संस्कृति पेश की गयी।

कृष्णमूर्ति के निधन पर टीवीएस के अध्यक्ष वेणु श्रीनिवासन ने कहा, ‘‘डॉ. वी. कृष्णमूर्ति उस वक्त से मेरे मार्गदर्शक थे जब मैंने काम करना शुरू किया और वह मेरे पूरे करियर में मार्गदर्शक रहे। टीवीएस मोटर कंपनी बनाने के दौरान मेरी मदद करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।’’

अपनी टिप्पणी पोस्ट करे ।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!