Advertisement

महापरीक्षा अभियान 30 सितंबर को

महापरीक्षा अभियान 30 सितंबर को

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर सरगुजा  संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत जिला साक्षरता मशन प्राधिकरण, सरगुजा द्वारा 30 सितम्बर 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे क महापरीक्षा का आयोजन किया गया है।

जिला परियोजना अधिकारी  गिरीश गुप्ता ने बताया कि सरगुजा जिले में कुल 1016 साक्षरता केन्द्र संचालित किया गया है, जिसमें कुल 10157 नवसाक्षर शिक्षार्थियों का पंजीयन किया गया है। उन्होंने ने यह भी बताया है कि सी.जी. पोर्टल में जितने भी शिक्षार्थी पंजीकृत है। वे 30 सितम्बर 2021 दिन गुरुवार को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05 बजे तक ग्राम पंचायतों में संचालित साक्षरता केन्द्रों में जाकर महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित होंगे। शिक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 03ः00 घण्टे का समय दिया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

प्रश्न पत्र तीन भाग में है पहला- पढ़ना, दूसरा लिखना, तीसरा- गणित प्रत्येक भाग 50 अंको का है। जिसमें प्रत्येक भाग में न्यूनतम 20-20 अंक प्राप्त करने वाले नवसाक्षर ही सफल हो पाएगे। उन्होने ने यह भी बताया है कि महापरीक्षा अभियान के सफल संचालन हेतु जिले में 132 परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है जिसमें परीक्षा केन्द्र हेतु केन्द्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया गया है। प्रत्येक विकासखण्ड में एक-एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई उनके द्वारा परीक्षा दिवस पर 12 बजे, 02 बजे 04 बजे एवं सम्पूर्ण जानकारी शाम 06ः00 बजे तक जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, सरगुजा में संचालित कंट्रोल रूम में फोन के माध्यम से दिया जाना है। जिला स्तर से प्रत्येक विकासखण्डों में महापरीक्षा अभियान के मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जो महापरीक्षा अभियान की मॉनिटरिंग कर प्रतिवेदन 30 सितम्बर 2021 को शाम 06ः00 बजे तक जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण, सरगुजा में जमा करेंगे।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय जेल में भी परीक्षा केन्द्र स्थापित की गई है, जहां पढ़ना-लिखना अभियान के तहत शिक्षार्थी उक्त महापरीक्षा में सम्मिलित होंगे। 30 सितम्बर को आयोजित महापरीक्षा अभियान के सफल आयोजन हेतु सभी संबंधित संकुल समन्वयक व संकुल प्रभारी, संबंधित वार्ड के वार्ड प्रभारी एवं चयनित ग्राम के ग्राम प्रभारी आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। जिला साक्षरता केन्द्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से महापरीक्षा अभियान की सतत् मॉनिटरिंग किया जा रहा है। इस हेतु डाइट के सभी शिक्षाविद उक्त दिवस परीक्षा केंद्रों की मॉनिटरिंग कर शिक्षार्थियों को प्रेरित करेंगे

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57